Meditation Kaise Kare - मेडिटेशन करने का सही तरीका जानें

मानसिक तनाव से परेशान यदि आप Meditation Kaise Kare इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें आप सही वेबसाइट पर पहुंच चुके हैं।

Meditation Kaise Kare - मेडिटेशन करने का सही तरीका जानें

Meditation Kaise Kare in Hindi

मानसिक तनाव से परेशान यदि आप Meditation Kaise Kare इसके बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें आप सही वेबसाइट पर पहुंच चुके हैं।


इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे रहते हैं लेकिन हमारी अपने प्रति क्या जिम्मेदारी बनती है और हमारे स्वास्थ्य से संबंधित जो चिंताएं हमें करनी चाहिए उन्हें हम भूल जाते हैं और यह छोटी-छोटी बातें आगे चलकर बड़े रोग में परिवर्तित हो जाते हैं।


दिनचर्या में हम ना जाने कितनी भागदौड़ करते हैं हम नींद पूरी कर के शारीरिक थकावट तो मिटा लेते हैं लेकिन मन को शांत रखने के लिए हमें मेडिटेशन फायदेमंद होता है।


    मन की शांति होना भी उतना ही जरूरी है जितना कि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहना जरूरी है। हम योग क्रियाओं और एक्सरसाइज के जरिए अपने शारीरिक अंगो का ध्यान रख तो लेते हैं लेकिन काम के प्रति तनाव और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने की टेंशन जो हमें रहती है उससे हमारा मन शांत नहीं रह पाता।


    Meditation करने से हमारा मन शांत रहता है और यदि मन की शांति होती है तो हम अपने जीवन में हर एक काम को बड़े ही ध्यान पूर्वक करते हैं और उस कार्य को करने में हमें अनंत भी आने लगता है।


    इसलिए हर व्यक्ति को ध्यान करना चाहिए और इसे अपने बिजी लाइफ में थोड़ा समय निकालकर जरूर अपनाना चाहिए। मित्रों ध्यान करने के बहुत सारे फायदे हैं और Meditation kaise kare , meditation karne ka sahi tarika kya hai इसके बारे में हम आपको कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं।

    Meditation Kya Hai

    यह सब जानते हैं कि हमारा मन कितना चंचल है यह ना जाने कितने विचारों को हमारे अंतर प्रकट करता है। हम हर समय किसी ना किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं क्या आप यह भी कह सकते हैं।


    कि हमें भूतकाल और भविष्य काल से जुड़ी बातें हमारे आंतरिक मन में उत्पन्न होती रहती हैं। मेडिटेशन करने से हमारा मन एक बिंदु पर केंद्रित हो जाता है यानी कि किसी एक विचार या वस्तु पर हम अपना ध्यान केंद्रित करते हैं।


    जिससे कि हमें मानसिक स्थिरता प्रदान होती है और हमारा मस्तिष्क तनावपूर्ण बातों को छोड़कर ध्यान के मार्ग में आगे बढ़ने लगता है। 


    जिससे हमें मन की शांति का आभास होने लगता है और ध्यान करने से जो सकारात्मक परिणामों को महसूस भी करने लगते हैं। इसी के साथ यदि कोई व्यक्ति अपने इंद्रियों पर काबू पाना चाहता है साधारण शब्दों में आप समझ सकते हैं।


    यदि कोई व्यक्ति अधिक गुस्सा करता है या फिर अपने भविष्य को लेकर अधिक चिंताएं उसके मन में उत्पन्न होते हैं तो इन सब चीजों को कंट्रोल करने के लिए ध्यान का मार्ग अति उत्तम है जिसे अपनाकर आप मन की शांति को ग्रहण कर सकते हैं।


    शारीरिक अंगों के ठीक रहने का हमें तब तक फायदा नहीं है जब तक हमें मन की शांति नहीं मिलती। यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति तनाव में रहता है या अपने जीवन में उत्पन्न हुई परेशानियों के बारे में अधिक सोचता है तो उसके सही स्वास्थ्य का कोई लाभ नहीं है।


    मेडिटेशन करने से मन की चिंताएं दूर होते हैं आप अपने गुस्से पर कंट्रोल कर सकते हैं और आप सकारात्मक सोचते हैं। मेडिटेशन आपको आंतरिक रूप से मन की शांति प्रदान करता है।


    आप अपने जीवन में जिन लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं उन्हें हासिल करने में आपकी सहायता करता है जैसा कि आप जानते हैं मेडिटेशन करते समय आप एक बिंदु पर कंसंट्रेट करते हैं उसी तरह आपको अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित होता है।


    Meditation Kaise kare in hindi or Meditation Karne Ka sahi tarika जानने के लिए यदि आपको सुख हैं तो आप हमारा यह पोस्ट पूरा पढ़ सकते हैं जहां पर हमने आपको डिटेल में सारी जानकारी दी है।

    Meditation Kaise Kare in Hindi

    सुबह 4:00 से 5:00 और शाम के 6:00 से 7:00 के समय में आपको ध्यान करना चाहिए क्योंकि यह ध्यान करने के लिए उत्तम समय है चारों ओर शांति होते हैं और ध्यान करने के लिए शांत वातावरण का होना काफी जरूरी है।


    क्योंकि इससे आपको ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती। यदि आप नए तौर पर ध्यान करना चालू कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि शुरुआत के समय में आपको लंबे समय तक मेडिटेशन नहीं करना चाहिए, खाना खाने के बाद मेडिटेशन नहीं करना चाहिए।


    नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप ध्यान लगा सकते हैं और इन बातों का विशेष ध्यान रख सकते हैं -

    1. शांत और खुले वातावरण को चुनें

    इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मेडिटेशन करते समय आपको शांत और खुले वातावरण का ही चुनाव करना है।


    क्योंकि इससे आपको ध्यान लगाने में काफी सहायता होगी हवा हार वातावरण में ध्यान लगाना आपकी शारीरिक अंगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि मन की शांति के साथ-साथ आपको शारीरिक शांति का अनुभव भी होने लगेगा।


    किसी बंद कमरे में ध्यान लगाने से वह फायदे आपको नहीं मिल पाएंगे जो कि आपको किसी खुले पार्क या खुले वातावरण में मिल पाएंगे। क्योंकि आप वातावरण में हो रहे बदलाव जैसे कि ठंडी हवा और प्रकृति में हो रहे छोटे-छोटे बदलावों को महसूस करने लगेंगे।


    यह सब छोटी छोटी चीजें आपको आंतरिक रूप से इतनी शांति प्रदान करेंगे जिसके बारे में आप अनुमान भी नहीं लगा सकते। मन में एक नई ऊर्जा का निर्माण होता है जो कि आपको हर कार्य को पूरा करने में सहायता करता है।


    पक्षियों का चहचहाना और ठंडी-ठंडी हवा का आभास आपको होने लगता है। मेडिटेशन करने के फायदे जब आपको पता चल जाते हैं तब आप ध्यान लगाना छोड़ नहीं पाते क्योंकि इसके अनेकों फायदे हैं।

    2. मेडिटेशन करने के लिए सही समय को चुनें

    जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि सुबह 4:00 से 5:00 और शाम 6:00 से 7:00 का समय ध्यान करने के लिए अति उत्तम है क्योंकि चारों और शांति होते हैं।


    वैसे तो ध्यान करने का कोई नियमित समय नहीं है लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि सुबह और शाम का समय ध्यान के लिए उत्तम है क्योंकि वातावरण में शांति होती है। जिससे कि हमें मेडिटेशन करने में कुछ सहायता मिलती है और हमारा मन एकाग्रचित्त हो जाता है।

    3. शांत व सीधा रहने का प्रयास करें

    शुरुआत करते समय शांत वह सीधा रहने का प्रयास करें यानी कि मेडिटेशन करते समय आरामदायक स्थिति को धारण करें इससे आप अच्छे से ध्यान कर पाएंगे और शारीरिक अंगों में अकड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा।


    इस बात का ध्यान रखें कि शुरुआत के दिनों में लंबे समय तक ध्यान करने से बचें हालांकि जब आप रोजाना मेडिटेशन को अपने जीवन में अपनाएंगे तो यह समय धीरे-धीरे स्वयं ही बढ़ता जाएगा।

    4. गहरी लंबी सांस लें

    ध्यान करते समय धीरे-धीरे गहरी लंबी सांस लेने से आपका मन जीवन में चल रही सभी परेशानियों या पारिवारिक समस्याओं से हटकर ध्यान के ऊपर केंद्रित हो जाएगा।


    इसी के साथ गहरी लंबी सांसे लेने से आपका मन और शरीर दोनों ही शांत हो जाएंगे। आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे और आप की पूरी बॉडी रिलैक्स हो जाएगी।


    अब ध्यान करने के सबसे जरूरी पड़ाव के ऊपर आप पहुंच चुके हैं अब आप अपने दोनों आंखों के मध्य बिंदु यानी कि माथे के मध्य बिंदु पर अपने मस्तिष्क और मन को केंद्रित करें।

    5. सांसो पर ध्यान केंद्रित करें

    अपने बॉडी को सीधा व आरामदायक स्थिति में रखें और गहरी लंबी सांसो पर ध्यान केंद्रित करते रहें यदि आप अपने आंखों के मध्य बिंदु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपनी सांसो पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

    6. चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें

    मेडिटेशन करते समय सबसे जरूरी बात यह भी है कि आप ध्यान करते समय मुस्कुराता हुआ चेहरा रखें यानी कि एक अच्छी सी मुस्कान आपके चेहरे पर झलकती रहनी चाहिए।


    जिससे कि आपके मन में सकारात्मकता का भाव उत्पन्न होता है और आप हर समय सकारात्मक सोचते हैं। अपने जीवन में सकारात्मक सोचना हमारे लिए काफी आवश्यक है।


    जिससे कि हमें किसी भी कार्य को अच्छे से पूरा करने में सहायता मिलती है इसलिए अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें और अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित करते रहे।

    Meditation Ke Fayde

    • मेडिटेशन करने से ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
    • यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती तो मेडिटेशन के जरिए आप इस समस्या को हल कर सकते हैं।
    • यदि आपका जीवन तनाव में चल रहा है तो आप मेडिटेशन का सहारा लेकर अपने मन को शांत कर सकते हैं।
    • स्ट्रेसफुल जीवन और डिप्रेशन के शिकार हैं तो मेडिटेशन आपके लिए रामबाण उपाय है।
    • मेडिटेशन करने से कॉन्सटरनेशन लेवल में वृद्धि होती है।
    • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन लाभ पूर्ण है।
    • नशीले पदार्थों के सेवन की लत को छोड़ने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

    नीचे वीडियो देखें और अच्छे से मेडिटेशन करना सीखें

    Conclusion

    आज के इस पोस्ट में आपने Meditation kaise kare in hindi इसके बारे में जाना। इसी के साथ आप Meditation ke fayde के बारे में भी अच्छे से जान चुके हैं मेडिटेशन शारीरिक और मानसिक रूप से अपने शरीर को स्वस्थ बनाने का एकमात्र उपाय है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।


    इसे आप अपने जीवन में अपनाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं और सकारात्मक सोच और भाव अपने अंदर उत्पन्न कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।


    ShowHideComments
    Cancel